True Love Stories In Real Life In Hindi: Never Ending Love

 

True Love Stories In Real Life In Hindi: Never Ending Love

True Love Stories In Real Life In Hindi: Never Ending Love



अंश: यह कहानी मेरे उस सबसे अच्छी दोस्त की है जो क्लास की टॉपर थी, और जिसका ज्यादा समय एकाग्रता के साथ किताब पढ़ने में बितता था। लेकिन उसके लाइफ में कुछ ऐसा घटना हुआ जिससे वह पूरी तरह से चंगे हो गयी। यह एक Sweet True Love Stories In Real Life In Hindi Heart Touching हैं,

दोस्तों आज में आपके साथ एक True Love Stories In Real Life In Hindi शेयर कर रहा हूँ | यह बहुत ही ज्यादा Sweet True Love Stories In Real Life In Hindi Heart Touching है | मुझे आशा है की आप लोगो को यह हिंदी लव स्टोरी जरुर पसंद आएगा|


True Love Stories In Real Life In Hindi: Never Ending Love


मेरा नाम मोहित है और यह कहानी 2002 से शुरू हुई थी।

यह कहानी मेरे सबसे अच्छी दोस्त की है जो क्लास की टॉपर थी। उसका नाम रिया है, वह खेल में कम और एकाग्रता के साथ किताब पढ़ने में ज्यादा समय बिताया करती थी। वह दिखने में सामान्य लड़कियों की ही जैसी थी, पर दिल की बहुत अच्छी। वह एक रूढ़िवादी परिवार से आती थी।

 दिन बीतते गए और वह अभी भी अपनी किताबों के अध्ययन में लगी रहती थी, हम 8 क्लास में पहुँच गए।

और एक दिन एक नया लड़का हमारी क्लास में शामिल हो गया, जिसका नाम संतोष है। जल्द ही संतोष, रिया का पड़ोसी भी बन गया। पहले तो वे दोनों सिर्फ doubts क्लियर करने और क्लास या पढाई के बारे किसी परेशानी को लेकर मिलते थे।

पर जैसे-जैसे दिन बीतते गए, उन दोनों के बिच की दोस्ती गहरी होते चली गयी। एक बार रिया गर्मी के छुटीयों में अपने गावं चली गई और संतोष ने रिया को बहुत मिस किया और जिस दिन वह अपने गावं से वापस आई, उसी दिन वह रिया को तुरंत प्रोपोस कर दिया।


रिया भी इन शब्दों का इंतजार कर रही थी, लेकिन उसने उस समय उसका कोई जवाब नहीं दिया। पर लगभग एक महीने बाद उसने भी हामी भर दी।

अब हमलोग 10th स्टैण्डर्ड में प्रमोट हो गएँ और हमारा बोर्ड एग्जाम का काउंट डाउन शुरू हो गया।



रिया और संतोष दोनों के माता-पिता अच्छे marks लाने के लिए सख्त थे। इसलिए उन दोनों ने एक दुसरे से कई दिनों तक मिलना बंद कर दिया। और उन दोनों के फॅमिली को, उन दोनों का एक दुसरे से मिलना भी अच्छा नहीं लगता था।

लेकिन exams से कुछ दिन पहले वे दोनों एक दुसरे से मिले, और उस दिन एक ऐसा दुर्भाग्य हुआ कि संतोष की माँ ने रिया और संतोष को करीब से देख लिया।

संतोष की माँ ने, संतोष को कसम दिया की वह फिर कभी उस लड़की से नहीं मिलेगा और अपने पढाई में मन लगाएगा।

उन्हें अलग कर दिया गया।

अपनी मां की इच्छा के लिए संतोष ने अच्छी तरह से पढाई कि, और रिया से बात करना बंद कर दिया लेकिन रिया जो क्लास में टॉप करती थी, वह exams के टाइम अपने आप को एकाग्र करने में चूक गई।

10th का एग्जाम कम्पलीट हो गया पर फिर भी उन दोनों के बिच बात शुरु नहीं हुई, और रिजल्ट्स आ गए।

रिया ने एक एवरेज% के साथ कम marks प्राप्त किए लेकिन संतोष  80% के डिस्टिंक्शन के साथ पास हो गया। वह हमारे स्कूल का topper बन गया।

दोनों स्कूल पास करके कॉलेज में एडमिशन ले लिए।

संतोष ने अपनी माँ के साथ किया अपना वादा निभाया और रिया के साथ सारा रिश्ता काट लिया। लेकिन रिया अब भी उसके प्यार में पागल थी, इसलिए उसने संतोष और संतोष के कॉलेज के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जिसमें वह एडमिशन लिया था।

महीनों बीत गए, अब धीरे-धीरे मोबाइल फ़ोन सब के पास आ गया था, रिया ने बड़ी मेहनत से संतोष का मोबाइल नंबर खोज निकला।




एक दिन संतोष को कॉलेज में एक कॉल आया। दोपहर के 3 बज रहे थे। वह अपने क्लास रूम में था। उसने चुपके से क्लास रूम में फ़ोन रिसिव किया और एकदम धीमी आवाज में हेल्लो कहा लेकिन दूसरी तरफ से उसे कोई भी रेस्पोंस नहीं मिला और फ़ोन कट हो गया। वह एक पल के लिए सोच में पड़ गया की किसका कॉल हो सकता है।

फिर उसी दिन शाम में पांच बजे संतोष को उसी नंबर से कॉल आया वह उस समय अपने बॉयज हॉस्टल में था और उसने तुरंत फ़ोन pick-up किया और बोला हेल्लो रिया, लेकिन समाने से इस बार भी कोई आवाज नहीं आया, और फिर से कॉल कट हो गया। 

संतोष ने तुरंत ही उस नंबर पर कॉल बैक किया और कहा रिया प्लीज मुझे माफ़ कर दो,आइ ऍम सॉरी, इतना सुनते ही इस बार सामने सिसकने का आवाज आने लगा, फिर एक प्यारी सी आवाज ने hello कहा।

रिया ने उधर से जवाब दिया- तुम बहुत गंदे इन्सान हो मुझे अकेला छोड़ कर अपने लाइफ से एन्जॉय कर रहे हो, मुझे दोबारा कॉल मत करना।

संतोष जानता था कि उसने रिया के साथ क्या किया है और उसे अपनी गलती का एहसास था।


लेकिन यह एहसास उस लड़की का करियर वापस नहीं ला सकता था, जिस को वह बिच में ही बिना कुछ बताये अचानक से छोड़ कर चला गया था।

अब उन दोनों को एक दुसरे के फ़ोन कॉल बार-बार आने लगे और एक दुसरे की गलतियाँ गिनाई जाने लगी और फिर दोनों एक दोस्त के रूप में फिर से सीमा निर्धारित करके बात करना शुरू कर दिया।

लेकिन रिया अभी भी वही थी। वह उससे बहुत प्यार करती थी।

दिन बीतते गए और धीरे-धीरे वह दोस्ती फिर से प्यार में तब्दील हो गया और आज वे दोनों 30 साल के हो गए लेकिन फिर भी अविवाहित हैं और अपने माता-पिता को उनकी शादी के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।


True Love Stories iN Real Life iN Hindi:

यह केवल इसलिए संभव हो पाया क्यूंकि रिया ने अपने तरफ से कोशिश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और उसका " सच्चा प्यार और भावनात्मकता से संतोष बदल गया है और उसने रिया और उसके अद्वितीय प्यार को समझा और स्वीकार किया...

सच्चा प्रेम कभी नहीं हारता…..

__समाप्त__

.....लव एंड.....


Team Love Story In Hindi: 

दोस्तों यदि आपको यह Love Story in Hindi पसंद आया है तो प्लीज कमेंट करके बताये और ऐसे और भी रोमांटिक, सैड, ट्रू, शोर्ट, रियल,  Love story in Hindi Heart Touching या True Love Stories In Real Life In Hindi पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करना न भूलें | 

Post a Comment

Previous Post Next Post